फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

गंगा में नहीं गिरेगा नालों का प्रदूषित पानी

Sat, 04 Dec 2021 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की सख्ती के बाद अब नगर पालिका गंगा में दूषित पानी गिरने से रोकने के बंदोबस्त में लगा है। शहर के नालों का बायो रेमिडेशन कराया जाएगा। अगले सप्ताह इसकी शुरुआत होगी। केमिकल और कल्चर के जरिये नालों के पानी के हानिकारक तत्वों को नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में जिला जेल के पास से मगरवारा होते हुए गंगा में गिरने वाली 27 किमी सिटी ड्रेन, शहर व दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र होते हुए गंगा में गिरने वाली लोनी ड्रेन गंगा के जल प्रदूषण की बड़ी वजह हैं। आने वाले दिनों में माघ मेला व अन्य स्नानों को लेकर एनजीटी ने गंगा में दूषित पानी जाने से रोकने के आदेश दिए हैं। अब नगर पालिका दोनों ड्रेनों को शुद्ध करने के लिए पानी को बायो रेमिडेशन प्रक्रिया से शुद्ध करेगी। दोनों नालों से प्रतिदिन औसतन बीस हजार लीटर पानी गंगा में गिरता है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि नालों को बायो रेमिडेशन पद्धति से साफ कराया जाए। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह सिटी ड्रेन से इसकी शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में उन्नाव नगर पालिका की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार न होने के पीछे भी यह नाले बड़ी वजह साबित हुए। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में 10 लाख तक की आबादी वाली 372 पालिकाओं में शामिल उन्नाव नगर पालिका वर्ष 2021 के सर्वेक्षण में 259वें स्थान पर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed