{"_id":"61a8c6290734f4426c633576","slug":"civic-unnao-news-knp667206953","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने डीएम से मांगा शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने डीएम से मांगा शौचालय
विज्ञापन
हक की बात कार्यक्रम में फोन पर महिलाओं की शिकायत सुनते डीएम। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। हक की बात में एक गांव की महिला ने डीएम से शौचालय न होने की समस्या बताई। शौचालय निर्माण कराने की गुहार लगाई। तीन अन्य महिलाओं ने भी डीएम को पारिवारिक प्रताड़ना और वरासत में नाम शामिल न होने की जानकारी दी।
डीएम रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में दूरभाष नंबर 0515 -2820207 पर महिलाओं की शिकायतें सुनी। असोहा के एक गांव की महिला ने फोन पर डीएम को बताया उसके घर में शौचालय नहीं बना है। इस कारण उसे खुले में शौच जाना पड़ रहा है। बाहर जाने से उसे काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेकर तुरंत विभागीय अधिकारियों को महिला को शौचालय की व्यवस्था कराने के आदेश दिए। बीघापुर के एक गांव की महिला ने फोन पर बताया कि पति उसके साथ मारपीट करता है। इससे वह मायके चली आई थी। तब से वह ससुराल नहीं ले जा रहा है।
एक अन्य पीड़िता ने पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने के संबंध में शिकायत की। औरास की एक महिला ने फोन करके बताया कि उनकी बहन के पति की मौत हो गई है लेकिन लेखपाल वरासत नहीं कर रहा है। उसने वरासत में नाम दर्ज कराए जाने की मांग की। डीएम ने बताया कि सभी अधिकारियों को इन शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव मौजूद रहीं।