{"_id":"61a8b812a56f7f5e68627f5c","slug":"civic-unnao-news-knp667190957","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद न मिलने पर किसानों ने सचिव को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद न मिलने पर किसानों ने सचिव को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिलौली। अकोहरी चौराहे पर संचालित साधन सहकारी समिति में गुरुवार को घंटों इंतजार के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिली तो वह अक्रोशित हो गए। किसानों ने सचिव को घेर लिया और डीएपी न मिलने का विरोध जताया। इस पर सचिव समिति पर ताला डालकर चले गए। किसानों को बिना डीएपी लिए ही लौटना पड़ा।
किसानों ने सचिव पर आरोप लगाया कि खाद का वितरण सही से नहीं कर रहे हैं। जो अधिक पैसे देता उसे पहले खाद देते हैं। रात में दलालों को खाद वितरित की जाती है। इस समय खाद की बहुत जरूरत है लेकिन समिति में खाद न होने की बात कहकर वापस लौटा दिया जाता है। सचिव कौशल किशोर ने बताया कि खाद का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। कुछ किसान गुस्सा गए थे। इससे विवाद की स्थिति बन गई थी। इसी कारण सेंटर बंद करके वहां से हटना पड़ा। अब पुलिस की उपस्थिति में ही खाद का वितरण किया जाएगा।
पुरवा की साधन सहकारी समितियों पासाखेड़ा, मिर्जापुर सुम्हारी, तुसरौर, दरेहटा, पकराबुजुर्ग, बेहटाभवानी, चमियानी व त्रिपुरारपुर में तीन दिन से डीएपी नहीं है। किसान गंगाकृष्ण पटेल, अभय व दुर्गाशंकर तिवारी ने बताया कि गेहूं की बुवाई का समय है। समितियों में खाद नहीं है। अब ज्यादा इंतजार किया तो फसल पिछड़ेगी। मजबूरी में निजी दुकानों से ज्यादा कीमत पर खाद लेकर बुवाई करनी पड़ेगी। सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के तहसील प्रभारी केके द्विवेदी ने कहा कि जिले में ही खाद नहीं है। रैक नहीं आ रही है। सहकारिता विभाग के एडीओ आशीष सिंह ने बताया कि तीन दिन से डीएपी नहीं है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में समितियों में खाद उपलब्ध हो जाएगी।