फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

बाढ़ पीड़ित 3315 किसानों को 1.22 करोड़ मुआवजा

Sun, 28 Nov 2021 05:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। बाढ़ पीड़ित 3315 किसानों को 1.22 करोड़ मुआवजा जारी किया गया है। पहले चरण में 2155 किसानों के खातों में 90.15 लाख भेजे गए हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से नरौरा बांध से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इससे गंगा का जलस्तर बढ़ गया था। बीच में जलस्तर खतरे के बिंदु को पार कर गया था। इससे कटरी क्षेत्र में बसे गांवों में अफरातफरी मच गई थी। गांवों के अंदर तक पानी घुस गया था। इससे कटरी क्षेत्र में बोई गई धान, सरसों की फसलें पानी भरने से नष्ट हो गई थीं। इसके बाद जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान का सर्वे शुरू कराया था। इसमें फसलों को ही नुकसान पहुंचने की पुष्टि हुई थी। नुकसान के आंकलन में फसल का 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसलों को नुकसान हुआ था। सर्वे के बाद जिला प्रशासन ने बांगरमऊ, सफीपुर, बीघापुर व सदर तहसील के बाढ़ पीड़ित 3315 किसानों की सूची तैयार की और मुआवजे के लिए शासन को फाइल भेजी। पहले चरण में तीन तहसील बांगरमऊ, सफीपुर व बीघापुर के 27 गांवों के 2155 किसानों को मुआवजे के रूप में 90.15 लाख की राशि उनके खातों में भेज दी गई है।

तीन तहसीलों के बाढ़ पीड़ित किसानों के खातों में फसल नुकसान का मुआवजा भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सदर तहसील में मुआवजे के लिए पात्र किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही किसानों के खातों में पैसा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

-नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed