फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

स्वागत से हाईवे पर एक घंटे लगा जाम

Tue, 23 Nov 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
civic
सपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद का स्वागत करते पूर्व विधायक व अन्य पदाधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव/सोनिक। सपा अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शकील खान का जिला आगमन पर सपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान एक घंटे हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शकील खां का लखनऊ-कानपुर हाइवे के दही क्षेत्र के सोनिक मोड़ पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम था। दोपहर 2 बजे के करीब जब प्रदेश अध्यक्ष के वाहनों का काफिला निकला तो स्वागत के चलते हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। जाम दही चौकी पुरवा मोड़ से लेकर मुर्तजानगर नहर तक पहुंच गया। इस दौरान गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। जब काफिला आगे बढ़ा तब कहीं जाकर वाहन रेंगने शुरू हुए। एक घंटे तक हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। इस दौरान दही पुलिस कहीं नजर नहीं आई।
सपा नेता डॉ अभिनव कुमार के सिविल लाइन स्थित आवास में पत्रकारों से बातचीत में सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील खान ने कहा कि 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। समाज को बांटने वालों की विदाई का वक्त आ गया है। कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों और पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने शकील खान का बुके व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। सपा नेता रईस खान ने अपने आवास पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदय यादव, जिला महासचिव सुरेश पाल, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक बदलू खां, पूर्व विधायक सुंदरलाल कुरील, प्रदेश सचिव राजेश यादव, आदिल खान, आनंद मिश्रा, सुबोध त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed