फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

10.17 करोड़ से चमकेंगे नगर निकाय

Tue, 23 Nov 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
civic
कलक्ट्रेट पन्नालालहाल में निकायों के अधिशाषी अधिकारी व निर्माण एजेंसियों के अभियंताओं के साथ ब? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। 15वें वित्त आयोेग से सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों के लिए बजट जारी कर दिया गया है। 10.17 करोड़ से नगर निकाय चमकाए जाएंगे। उन्नाव को 3.87 करोड़, गंगाघाट को 3.14 करोड़ और बांगरमऊ को 93 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एडीएम नरेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट के पन्नालाल हाल में निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें केंद्रीय बजट से निकायों में कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बताया कि विकास कार्यों को कराए जाने के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। इससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा। बैठक में पीडब्ल्यूडी, आरईएस व नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता द्वारा तैयार किए गए निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। एडीएम ने कहा कि सभी निर्माण कार्य ई-टेंडर के माध्यम से ही कराए जाएंगे। ध्यान रखा जाए कि वास्तविक दरों के ही टेंडर कराएं। यदि जांच में किसी निर्माण कार्य की गुणवत्ता खरीद मिली या त्रुटिपूर्ण ढंग से अधिक भुगतान मिला तो सरकारी धनराशि में 50 प्रतिशत की वसूली जिम्मेदार अधिकारियों और आधी ठेकेदार से की जाएगी।
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि में सबसे ज्यादा 3.87 करोड़ रुपये उन्नाव नगर पालिका परिषद को दिए गए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर 3.14 करोड़ रुपये गंगाघाट नगर पालिका परिषद को मिले हैं। बांगरमऊ नगर पालिका को विकास कार्यों के लिए 93 लाख रुपये जारी किए गए हैं। शेष धनराशि 16 नगर पंचायतों को आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed