फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

खाद के लिए लंबी लाइन, धक्कामुक्की

Thu, 11 Nov 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
civic
अचलगंज इफको बाजार में लाइन में लगे लोगों को धक्कामुक्की करने से रोकता सिपाही। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लंबे समय बाद समितियों में खाद पहुंचते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले खाद लेने को लेकर किसानों में जमकर धक्कामुक्की हुई। कुछ प्रभारियों पर किसानों ने वितरण में मनमानी का आरोप लगाकर हो-हल्ला किया। इस पर पुलिस बुलानी पड़ी। इस कारण प्रभारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया और लाइन में लगवाकर खाद वितरित कराई। जिला कृषि अधिकारी ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण करके वितरण का जायजा लिया।
विज्ञापन

अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में ही समितियों से डीएपी गायब हो गई थी। तबसे किसान खाद की उम्मीद लगाए हुए थे। बुधवार को 2636 एमटी इफको डीएपी की रैक मिली थी। इसे शाम को ही समितियों को आवंटित कर दिया गया था। गुरुवार को केंद्र खुलते ही किसानों की खाद लेने के लिए भारी भीड़ पहुंच गई। दही चौकी इफको केंद्र पर सुबह 7 बजे से ही किसान खाद की उम्मीद में पहुंच गए थे। केंद्र खुलते ही खाद पहले पाने के लिए किसानों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। अचलगंज के लोहचा केंद्र पर भी यही स्थितियां रहीं। स्थिति बेकाबू होते देख प्रभारी ने पुलिस बुलाई। पुलिस कर्मियों ने किसानों को लाइन में लगवाकर नंबर से खाद दिलवाई। इसके अलावा बिचपरी केंद्र पर भी किसानों ने खाद लेने को लेकर खूब हो-हल्ला किया। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने दहीचौकी बिचपरी केंद्र पर पहुंचकर वितरण का जायजा लिया। खुद ही खड़े होकर किसानों को खाद की बोरियां दिलवाकर रवाना किया।
विज्ञापन

पुरवा। पीसीएफ के तुसरौर केंद्र पर सुबह से शाम तक काफी संख्या में किसान खाद मिलने का इंतजार करते रहे। रमेश, अयोध्या, प्रेमशंकर, बचोले, ओम प्रकाश, राहुल, अनूप रावत ने बताया कि सुबह से लाइन में लग गए थे। प्रभारी ने आधार कार्ड भी जमा कर लिए हैं लेकिन शाम तक उन्हें खाद नहीं मिल पाई। आरोप लगाया कि जुगाड़ वालों को पहले डीएपी दी गई। यहां पर सिपाही अशोक व एक गार्ड को लगाया गया था लेकिन स्थितियां बिगड़ने की सूचना पर एसडीएम दयाशंकर पाठक, राजस्व निरीक्षक अभिनव सिंह चौहान व लेखपाल राम प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभारी अभिनव से कहा कि जिन किसानों के आधारकार्ड जमा कराए हैं उनकी सूची तैयार कर लें। शुक्रवार सुबह सूची वाले किसानों को ही पहले खाद दें। उधर, फतेहपुर चौरासी के बबुरिहा व फरदापुर साधन सहकारी समिति में शुक्रवार से खाद वितरण होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed