{"_id":"6176af429a0fea3ebf30ea51","slug":"civic-unnao-news-knp660225332","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली निकालने में ब्लास्ट, आग लगी, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली निकालने में ब्लास्ट, आग लगी, बिजली गुल
विज्ञापन
पाठकपुर उपकेंद्र में विद्युत ट्राली निकालने समय हुए ब्लास्ट के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। पाठकपुर उपकेंद्र में विद्युत ट्राली निकालते समय ब्लास्ट हो गया। इससे उपकेंद्र के अंदर उपकरणों में आग लग गई। कर्मचारी बाल-बाल बच गए। पीआरवी में लगे अग्निशमन यंत्र से पुलिस ने आग पर काबू पाया। फाल्ट के कारण कई गांवों की बिजली गुल हो गई।
विद्युत उपकेंद्र में सोमवार सुबह काम करते समय विद्युत ट्राली में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद उपकेंद्र के अंदर उपकरणों में आग लग गई। विद्युत केंद्र में अग्नि बुझाने वाले यंत्र को कर्मचारी लेकर दौड़े लेकिन सिलिंडर खाली होने के चलते आग पर काबू नहीं पा सके। मौके पर रहे कर्मचारियों ने फायर स्टेशन पुरवा व थाना असोहा को सूचना दी। इस पर असोहा पुलिस व पीआरवी 112 पहुंची। गाड़ी में लगे यंत्रों से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग बुझाई जा चुकी थी। इस दौरान संविदाकर्मी संतोष व सुशील यादव बाल-बाल बच गए। आग से ट्राली और फीडर की सप्लाई वाले कई यंत्र फुंक गए। इससे असोहा, पाठकपुर, गोसाईखेड़ा, सेमरी, अजयपुर, चंदनखेड़ा, नीमैचा, सिकरी, पहाड़पुर व रैनापुर सहित दर्जनों गांव की विद्युत सप्लाई बंद हो गई।
उपकेंद्र में रखे अग्निशमन यंत्र शो पीस साबित हुए। सोमवार को आग लगने के बाद कर्मचारियों ने विभाग में रखे सिलिंडर को उठाया लेकिन वह खाली होने से आग नहीं बुझाई जा सकी। उपकेंद्र में बालू भरी बाल्टियां भी नहीं रखी थीं। जेई शशिमणि कश्यप ने बताया कि वायरिंग जल गई है। काम चल रहा है। जल्द आपूर्ति चालू हो जाएगी।