{"_id":"616719bfef9cf84de84ff246","slug":"civic-unnao-news-knp658128886","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवैलों के जनरेटर बंद, पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवैलों के जनरेटर बंद, पानी का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नगर पालिका में बजट की मोहताजी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा है। डीजल न मिलने से जलापूर्ति प्रभावित है। हालत यह है कि बिजली जाते ही ट्यबवेल बंद हो जाते हैं। इससे टंकियां (ओवर हेड टैंक) नहीं भर पाती। कई क्षेत्रों में बमुश्किल एक से डेढ़ घंटे ही पानी पहुंच रहा है।
नगर पालिका पर 90 लाख रुपये बकाया होने से पेट्रोल पंप संचालकों ने तीन दिन पहले डीजल देने से मना कर दिया था। जलापूर्ति के लिए शहर में कुल 29 ट्यूबवेल हैं। इनमें 17 ट्यूबवेलों में जनरेटर लगाए गए हैं। ताकि सभी क्षेत्रों में समुचित जलापूर्ति की जा सके और बिजली जाने पर जलापूर्ति न रुके। पिछले तीन दिन से जनरेटर नहीं चल पा रहे हैं। बिजली जाने पर जनरेटर के माध्यम से पंपों को चलाया जाता है। नगर पालिका जलकल विभाग पर भी पेट्रोल पंप संचालकों का सात लाख रुपया बकाया है। इसलिए जलकल को भी डीजल नहीं दे रहे हैं। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार डीजल न मिलने से जनरेटर नहीं चल पा रहे हैं। इससे पावर कट होने पर जलापूर्ति रुक जाती है। दोबारा बिजली आने पर फिर चालू होती है। इससे टंकियां नहीं भर पा रही हैं। घनी आबादी और ऊंचाई वाले मोहल्लों में ज्यादा परेशानी है।
प्रभारी ईओ/ एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि नगर पालिका को डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। बताया कि 16 अक्तूबर को नगर पालिका बोर्ड की बैठक भी बुलाई है। बैठक में बजट पास होने से समस्या हल हो जाएगी।