{"_id":"615df6778ebc3e0ec11fb5df","slug":"civic-unnao-news-knp6567439189","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब बिके माता के डिजाइन वाले लंहगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब बिके माता के डिजाइन वाले लंहगे
विज्ञापन
बड़ा चौराहा पर सजी दुकान पर नवरात्र पर्व के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं व युवतियां। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शारदीय नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। कलश स्थापना के पूरे दिन भक्त पूजन सामग्री खरीदते रहे। बुधवार को शहर के बड़े दुर्गा मंदिर, पूर्णादेवी धाम, कल्याणी व शीतला माता मंदिर परिसरों में सफाई की गई। सुबह चार बजे ब्रह्म मुहुर्त में आरती के बाद माता रानी के पट खोले जाएंगे। मंदिर आने वाले भक्तों को मास्क का प्रयोग करना होगा।
नवरात्र में घरों में कलश स्थापना के साथ महिलाएं माता रानी को प्रिय चुनरी सहित सुहाग का अन्य सामान समर्पित करती हैं। 250 से 300 रुपये कीमत तक के डिजाइनर लहंगा-चुनरी की खूब मांग रही। चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, रोली, सुगंध, व आलता की खरीद भी हुई। 25 से 50 रुपये कीमत तक में नारियल भी बिक रहे हैं। लोग स्थापना के लिए देवी की प्रतिमाओं व चित्रों की खरीदारी भी करते रहे। पूरे नवरात्र प्रतिदिन हवन करने वाले आम की लकड़ियों के साथ सामग्री भी पैक कराते रहे। कलश स्थापना के लिए मिट्टी के पात्र 10 से लेकर 30 रुपए कीमत में मिल रहे थे। वहीं कलश पर रखने के साथ घरों में वंदनवार तैयार करने के लिए आम के पेड़ के टेहुने भी श्रद्धालु खरीदते रहे।
नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के व्रत रहने से फलों की बिक्री बढ़ी है। गुरुवार से व्रत चालू होने के कारण लोगों ने बुधवार को फल खरीदे। केला 30 से 40 रुपये दर्जन बिका। फलाहार में इस्तेमाल होने वाला सिंघाड़े का आटा 180 रुपये प्रति किलो, मंगफली का दाना 90 रुपये प्रति किलो, मखाना सात सौ रुपये प्रति किलो, छुहारा 320 रुपये प्रति किलो व साबूदाना 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।