{"_id":"615df5c78ebc3e625330422c","slug":"civic-unnao-news-knp6567436109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरबखेड़ा में जलभराव की समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरबखेड़ा में जलभराव की समस्या का समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। छह महीने से जलभराव की समस्या से परेशान सिविल लाइंस पूरबखेड़ा की दो हजार आबादी को अब समस्या से निजात मिल गई है। डीएम के आदेश पर बुधवार को नगर पालिका की टीम ने जल निकासी का रास्ता खुलवाया।
सिविल लाइंस पूरब खेड़ा में रहने वाले करीब दो हजार लोग करीब छह महीने से जल भराव की समस्या से परेशान थे। हालत यह हो गई थी कि पूरा रास्ता जलमग्न था। यहां रहने वाले लोग ईंटे रखकर उनके ऊपर से निकल रहे थे। हल्की सी बारिश में गंदा पानी घरों के भीतर भरता था। इससे यहां के रहने वाले बब्लू दीक्षित, जब्बार अकरम, नदीम खान सहित अन्य लोगों के मकान सीलन की वजह से खराब हो रहे थे। कई के घर की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। नगर पालिका से शिकायतें करते थक चुके लोगों ने चार दिन पहले डीएम रवींद्र कुमार को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या बताई थी। डीएम के निर्देश पर बुधवार को नगर पालिका के जेई उत्कर्ष कुमार, सफाई निरीक्षक रश्मी पुष्कर सहित अन्य कर्मचारी पूरबखेड़ा पहुंचे और जलनिकासी का रास्ता बंद करने वाले लोगों को समझाया। हालांकि उन लोगों ने इस भूमि को अपनी निजी भूमि बताते हुए कार्रवाई को गलत बताया। जेई व अन्य लोगों ने संक्रामक रोग फैलने व मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका सहित अन्य खतरों की जानकारी देकर समझाकर शांत कराया।