{"_id":"6148d3088ebc3e916a37f2e6","slug":"civic-unnao-news-knp6534033197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. शिव कुमार मिश्र मार्ग का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. शिव कुमार मिश्र मार्ग का लोकार्पण
विज्ञापन
साहित्यकार पं. शिव कुमार मिश्र के आवास तक बने मार्ग का लोकार्पण करते उप्र विधानसभा अध्यक्ष ह्नदय?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। पं. शिव कुमार मिश्र की 95वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली रावतपुर में कार्यक्रम हुआ। शिवकुमार मिश्र स्मृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने ग्राम पंचायत द्वारा बनवाए गए पंडित शिवकुमार मिश्र मार्ग का लोकार्पण किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रचनात्मक लेखन द्वारा साहित्य का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवकुमार मिश्र महान रचनाकार थे। साहित्यकार पत्रकार समाज को दिशा देने का काम करते हैं। वर्तमान में पुस्तकों के पढ़ने वालों की संख्या में गिरावट हो रही है। इसके लिए हमें आने वाली पीढ़ी को जागरूक कर साहित्य से जोड़ना चाहिए। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरि सहाय मिश्र मदन ने कहा कि आम जन की भाषा में लिखा गया साहित्य और उसको लिखने वाला साहित्यकार अमर होता है। ऐसे साहित्यकार देश की अमूल्य निधि होते हैं। भाजपा नेता अरुण ने कहा कि अपौरुषेय, मन के मीत, सीप के मोती जैसी रचनाओं के माध्यम से हिंदी साहित्य को समृद्ध करने वाले शिवकुमार मिश्र आम जन की आवाज बने। नगर पंचायत बीघापुर के चेयरमैन गोविंद नारायण शुक्ला, रिंकू शुक्ला, डॉ. संतोष कुमार दीक्षित, बसपा नेता रविशंकर पांडेय, योगेश बाजपेयी ने भी शिरकत की। इस दौरान शानू अवस्थी, चंद्रमौलि पांडेय, प्रधान विमल शुक्ला, पूर्व प्रधानाचार्य सोहनलाल द्विवेदी, प्रभात सिंह एडवोकेट, प्रकाश सिंह, शत्रुघ्न सिंह व आयोजक सज्जन महाराज मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें रामेश्वर द्विवेदी प्रलयंकर, मुकेश श्रीवास्तव, सतीश सिंह, नीरज पांडेय, राजेश वर्मा, सारिका तिवारी, शशि नारायण त्रिपाठी, संजीव तिवारी, नितिन मिश्रा, सुमित कुमार यादव, विनय दीक्षित आशू व कमलेश शुक्ला कमल ने अपनी रचनाओं से पं. शिव कुमार मिश्र को याद किया।