फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

डीएम ने चेताया, सड़क पर छुट्टा मवेशी दिखे तो कार्रवाई

Wed, 15 Sep 2021 05:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
civic
विकास भवन सभागार में बैठक करते डीएम रवींद्र कुमार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विकास भवन सभागार में बैठक में डीएम ने सड़कों पर छुट्टा मवेशी दिखने पर बीडीओ, ईओ व नोडल अधिकारियों को कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि छुट्टा मवेशी नहीं पकड़े गए तो जिम्मेदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि कोई भी छुट्टा मवेशी शहर और कानपुर-लखनऊ हाईवे पर घूमते नहीं दिखना चाहिए। छुट्टा गोवंश को गो संरक्षण केंद्र में रखा जाए। बिना टैगिंग के कोई भी पशु आश्रय स्थल नहीं जाना चाहिए। सभी गोशालाओं पर तिरपाल अवश्य लगाएं। चेतावनी दी कि यदि छुट्टा पशु नहीं पकड़े तो प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। डीएम ने यह भी कहा कि सभी गो आश्रय स्थलों पर हिसाब-किताब का रजिस्टर अवश्य व्यवस्थित किया जाए। डीएम ने गो संरक्षण केंद्रों पर अच्छा कार्य न करने वाले डॉक्टर को कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि एक हफ्ते में कार्य अच्छा नहीं होता है तो विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। गो संरक्षण केंद्र के नोडल अधिकारी, संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी निरीक्षण करें। व्यवस्था में कमी दिखने पर सुधार करें। बैठक में सीडीओ दिव्यांशु पटेल, एडीएम राकेश सिंह सहित सभी बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed