{"_id":"6117f8bf8ebc3ee0256fc960","slug":"civic-unnao-news-knp6462666164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के जश्न में रोशनी से सजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के जश्न में रोशनी से सजा शहर
विज्ञापन
स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमग पुरवा तहसील। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आजादी के जश्न की तैयारियां शनिवार को पूरे दिन चलती रहीं। स्मारक स्थलों की सफाई कर इमारतों की सजावट की गई। नगर पालिका ने शहर को बिजली की झालरों से सजाया है।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी भवनों और शहीद स्थलों को रंगबिरंगी रोशनी वाली झालरों से सजाया गया। कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल, विशंभर दयालु त्रिपाठी, लालबहादुर शास्त्री, बदरका स्थित चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल, पन्नालाल पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा रोशनी से सराबोर रहीं। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि समस्त सरकारी व गैर सरकारी भवनों, स्कूलों में सुबह आठ बजे ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान कराया जाएगा। नगर पालिका ईओ मणिभूषण तिवारी ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों व पार्कों की सफाई और रंगाई-पुताई कराई।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय संगीत महाविद्यालय में नमन कार्यक्रम हुआ। अनुष्का सिंह चंदेल, ऋषभ शर्मा, संतोष कुमार गौतम, दिव्यांशी राज, अनुष्का वर्मा, अंश, अंशिका ने मेरा रंग दे बसंती चोला, कर चले हम फिदा जाने तन साथियों, तेरी मिट्टी में मर जावां, धरती सुनहरी अंबर नीला गीत प्रस्तुत किए। उधर, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शेखपुर नरी, घोघी, कर्मी, पोनी में बच्चों को गिफ्ट पैक, पुस्तकें दीं। (संवाद)