{"_id":"60fc66e28ebc3e58375c3fab","slug":"civic-unnao-news-knp642205890","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में लगाई डुबकी, हर-हर गंगे की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में लगाई डुबकी, हर-हर गंगे की गूंज
विज्ञापन
बक्सर गंगातट पर स्नान करते श्रद्धाल। संवाद
- फोटो : UNNAO
परियर/बांगरमऊ। आषाढ़ी पूर्णिमा को गंगातट पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक गंगा स्नान होता रहा। स्नानार्थी हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा में डुबकी लगाते रहे।
ब्रह्मावर्त गंगातट पर ब्रह्म मुहुर्त में ही गंगा स्नान शुरू हो गया था। लोगों ने गंगा स्नान कर पूजन-अर्चन किया और पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी। वापस लौटते समय बाबा बलखंडेश्वर मंदिर व जानकीकुंड में जलाभिषेक कर परिवार की मंगल कामना की। इस अवसर पर जानकीकुंड आश्रम में आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जानकीकुंड आश्रम में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के आचार्य, ब्राह्मणों का सम्मान कर मिष्ठान व दक्षिणा दी। दिनेश तिवारी, प्रदीप सिंह, संदीप मिश्रा, अनुराग अवस्थी, सरोज, योगेंद्र तिवारी, दिनेश द्विवेदी, पवन, बम बम दीक्षित मौजूद रहे।
वहीं बांगरमऊ के नानामऊ गंगातट पर क्षेत्रीय व पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालुओं ने स्नान किया। घाट पर ही सत्यनारायण भगवान की कथा सुन पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाईपास मार्ग के किनारे बाबा बोद्धेश्वर मंदिर में भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक कर हर-हर, बम-बम का जयघोष किया।