फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

आधे शहर की बिजली 10 घंटे गुल

Sun, 25 Jul 2021 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
civic
कुंदनरोड स्थित 33 केवी पावर हाउस में मरम्मत करते विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कुंदनरोड उपकेंद्र में फाल्ट से आधे शहर की बिजली 10 घंटे गुल रही। इनवर्टर भी जवाब दे गए। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। पानी का भी संकट रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 10 बजे सिटी पावर हाउस में तकनीकी खराबी से इससे जुड़े छोटे, बड़े चौराहे, धवनरोड, स्टेशन रोड, शाहगंज की बिजली गुल हो गई। पूरी रात इन मोहल्लों की बिजली गुल रही। शनिवार सुबह 5 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं सुबह 11.30 बजे के करीब सिटी पावर हाउस की 33 केवी लाइन पर फाल्ट से 132 केवी कुंदनरोड पावर हाउस पर सर्किट ब्रेकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आधे शहर की बिजली फिर गुल हो गई। मरम्मत में समय लगता देख सिटी पावर हाउस के कई फीडरों को दूसरे पावर हाउस से जोड़कर दोपहर 2 बजे आपूर्ति बहाल कराई गई। वहीं कुंदनरोड में स्टोर से नया ब्रेकर मंगवाकर बदलवाने का काम शुरू हुआ। कब्बाखेड़ा उपकेंद्र में भी कई लाइनों के ब्रेकडाउन हो जाने से सिविल लाइन, मौहारीबाग, कचहरी, रामपुरी, पूरननगर, बंधूहार में भी बिजली की आवाजाही लगी रही। कई घंटे की बिजली कटौती से लोगों के घरों व दुकानों में लगे इनवर्टर भी धड़ाम हो गए। लोगों ने अभियंताओं को फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। एसडीओ विशाल वर्मा ने बताया कि कुंदनरोड और सिटी पावर हाउस में तकनीकी फाल्ट हो जाने से क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed