{"_id":"60c21bd48ebc3e33055a35ae","slug":"civic-unnao-news-knp633305734","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसा पानी, घरों और दुकानों में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसा पानी, घरों और दुकानों में घुसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले में झमाझम बरसा पानी दुकानों और घरों में घुस गया। दो घंटे की बरसात ने नगर पालिका की बदइंतजामी की पोल खोल दी। सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने से गली-मोहल्ले घंटों जलमग्न रहे। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। हसनंगज तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक 22 और उन्नाव सदर में 10 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई।
गुरुवार सुबह आचानक मौसम ने करवट बदली। आठ बजे तेज हवा के साथ काले बादल छा गए। दिन के वक्त अंधेरा छा गया। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। इससे शहर में मुख्य मार्गों से गली मोहल्लों तक लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा। सिविल लाइंस, पूरब खेड़ा, मोती नगर, छोटा चौराहा मुख्य मार्ग, एबी नगर, कल्याणी, पीतांबर नगर, शिव नगर, आजाद नगर, आदर्श नगर में कई फिट पानी भर गया। हसनगंज, पुरवा, सफीपुर में भी लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा। मियागंज ब्लाक के कोरारीकला गांव में नालियों की सफाई न होने से प्रमुख रास्तों में घुटनों तक पानी भर गया। औरास कस्बे में बराशाला निर्माण के लिए नाले को संकरा कर दिए जाने से जलनिकासी व्यवस्था चरमरा गई है। गुरुवार सुबह हुई बारिश से अधिकांश वार्डों में घंटों जलभराव की स्थिति बनी रही। ईओ मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही जलभराव की समस्या का निराकरण किया जाएगी।
मौरावां कस्बे में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने से गंदा पानी दुकानों के भीतर तक भर गया। गंजमुरादाबाद में बारिश से भिक्खनपुर गोपालपुर गांव की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर भर गया। डीएम रवींद्र कुमार ने सभी ईओ और बीडीओ से सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। चेतावनी दी है कि व्यवस्था में सुधार न किया गया तो शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
तेज बारिश ने कई क्षेत्रों की बिजली उड़ा दी। घंटों बिजली आपूर्ति न होने से इन्वर्टर जवाब दे गए। बरसात बंद होने के बाद उमस से लोग परेशान रहे। कई मोहल्लों में पानी का संकट भी रहा।
तेज बारिश से जिले के क्रय केंद्रों के बाहर रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया। पूर्व में डीएम की ओर से दी गई चेतावनी के चलते क्रय केंद्र प्रभारियों ने खुले में रखीं बोरियों पर तिरपाल तो डलवाया लेकिन तिरपाल उड़ने और जमीन पर कई फिट पानी भरने से बोरियां भीग गईं।