फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

तय समय से पहले आठ गेहूं खरीद केंद्र बंद

Sat, 29 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। अब गेहूं बेचने में किसानों को और परेशानी उठानी पड़ सकती है। खरीद में शामिल एक क्रय एजेंसी ने तय समय से पहले अपने सभी आठ केंद्र बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हुई थी। खरीद के लिए पांच एजेंसियों को लगाया गया था। इसमें विपणन विभाग, राज्य वित्तीय निगम (एसएफसी), पीसीएफ, एफसीआई और मंडी समिति शामिल थीं। कुल 73 क्रय केंद्र खोले गए थे। एसएफसी ने सिकंदरपुर कर्ण, मियागंज, गंजमुरादाबाद, फतेहपुर चौरासी, मौरावां, बीघापुर, सिकंदरपुर सरोसी व सफीपुर में क्रय केंद्र खोले थे। वर्तमान समय में इस संस्था ने अपने सभी क्रय केंद्र बंद कर दिए हैं। इससे इन केंद्रों पर खरीद नहीं हो रही है। हालांकि शासन ने खरीद की अंतिम तारीख 15 जून तय की है।
विज्ञापन

खाद्य विपणन विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक एसएफसी ने 479 किसानों से 2166 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद किए जाने का दावा किया है। अभी मात्र 1.86 करोड़ रुपये ही भुगतान दिया है। संस्था द्वारा अभी किसानों को 2.41 करोड़ का भुगतान करना शेष हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी यूपी सिंह ने कहा कि एसएफसी के अधिकारी ने जानकारी दी है कि लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद कर ली है। इसलिए खरीद बंद कर दी है। पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed