फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

खांदी कटने से दस बीघा फसल डूबी

Sat, 22 May 2021 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
civic
हसनगंज। आसीवन ब्रांच से निकली न्योतनी रजबहा नहर की खांदी मौलवीखेड़ा व चदौली बुजुर्ग गांव के पास पानी के तेज बहाव से कट गई। इससे पानी नजदीक के खेतों व आम के बाग में भर गया। इससे किसानों की दस बीघा हरी सब्जी की फसल डूब गई। शिकायत के बाद भी नहर विभाग का कोई अधिकारी खांदी बांधने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

किसान मोतीलाल, बाल किशन, सीताराम, अनिता व दुलारी ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में हरे मिर्च, बैगन, खरबूजा व तरोई बोई थीं। उम्मीद थी कि कोरोना कर्फ्यू में सब्जियां बेचकर परिवार का पेट भर सकेंगे लेकिन खेत में पानी भर जाने से फसलों के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार शाम तक किसान खांदी बांधने का प्रयास करते रहे लेकिन तेज बहाव के चलते खांदी नहीं बंध सकी। तेज बहाव से पानी खेतों में भरता रहा। चंदौली बुजुर्ग गांव के नवनिर्वाचित प्रधान कौशल किशोर ने बताया कि गांव में दो तालाब मनरेगा से खुदने थे, लेकिन पानी भर जाने के कारण तालाब खुदाई रुक गई है। ऐसे में कोरोना कर्फ्यू में मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल पाएगा। एसडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि खांदी कटने की सूचना मिली है। नहर विभाग को खांदी बंधवाने को कहा गया है। किसानों की फसल के हुए नुकसान की लेखपाल से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed