फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

अब परियर से सीधे पहुंचिए लखनऊ

Wed, 03 Mar 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। परिवहन विभाग ने परियर से लखनऊ के लिए पहली बस सेवा की शुरुआत की है। बस चलने से 56 गांवों की 50 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। रूट के अन्य गांवों के लोगों को भी बस सेवा से फायदा होगा। बुधवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता और एआरएम आरके उपाध्याय ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
विज्ञापन

पहली बार सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक क्षेत्र के ग्रामीणों को लखनऊ जाने के लिए बस सेवा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। साथ ही जिला मुख्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी। सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक का आधिकांश क्षेत्र गंगा कटरी से जुड़ा है। परिवहन निगम की बस सेवा न होने से लोगों को निजी सवारी साधनों का प्रयोग करना पड़ रहा था। एआरएम आरके उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के 56 गांवों के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह बस चलाई जा रही है। शाम को ही यह बस परियर पहुंच कर रात में रुकेगी और सुबह 6:30 बजे रवाना होकर यहां आने के बाद 9:30 बजे लखनऊ चारबाग पहुंचेगी। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बुधवार को झंडी दिखाकर बस सेवा की शुरुआत की। इस दौरान दिनेश तिवारी, राकेश, सोनू, रूपेश, मोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन

बस गदनखेड़ा होते हुए सिकंदरपुर सरोसी, करोवन होते हुए परियर जाएगी। सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। सरोसी, करोवन होते सहित जिला मुख्यालय पहुंचेगी। इसके बाद हाईवे से लखनऊ जाएगी। शाम को इसी रूट से वापस परियर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed