{"_id":"5fe62d838ebc3e3db521c386","slug":"civic-unnao-news-knp6021400118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन निर्माण में प्रदेश में जिला अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन निर्माण में प्रदेश में जिला अव्वल
विज्ञापन
विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत रऊकरना में बना पंचायतभवन।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पंचायत भवन निर्माण में प्रदेश में जिला अव्वल रहा है। 337 लक्ष्य के सापेक्ष 266 भवनों का निर्माण कराया गया है। अपर मुख्य सचिव ने इस उपलब्धि पर पंचायतराज अधिकारी की पीठ थपथपाई है।
प्रदेश सरकार हर जनपद में मिनी सचिवालय यानि पंचायत भवन का निर्माण करा रही है। जनपद को 337 पंचायत भवन निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। कुछ दिन पहले शासनस्तर पर निर्माण को लेकर समीक्षा हुई तो कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा जैसे महानगरों में पंचायत भवन की रफ्तार काफी सुस्त मिली। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 266 भवनों का निर्माण कार्य पाया गया। इसकी फोटो भी विभागीय साइट पर अपलोड पाई गई। इस आधार पर शासनस्तर पर जिले को पंचायत भवन निर्माण में अव्वल स्थान दिया गया।
दो दिन पहले विकास कार्यों का जायजा लेने शहर आए अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के मुकुल सिंहल ने समीक्षा बैठक में पंचायत भवन निर्माण की जानकारी ली। उन्हें 78.93 प्रतिशत निर्माण होने की जानकारी हुई तो वह भी आश्चर्यचकित रह गए।