फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए संविधान निर्माता

Mon, 07 Dec 2020 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
civic
सरोसी के ग्राम हाफिजाबाद में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धाजंलि देते सपा नेता। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर के 64वें परिनिर्वाण दिवस पर राजनीतिक दलों के साथ विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के ग्राम हाफिजाबाद (बनकटा) में युवा सपा नेता इंजीनियर मोहम्मद अकरम ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा है कि बाबा साहब ने हमें संविधान के तहत जो अधिकार दिया है उसको जिंदा रखने की जिम्मेदारी युवा कंधों पर है। शशिराम तिवारी, शिव प्रसाद सोनकर, प्रेमशंकर, गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन लवकेश श्रीवास्तव ने किया। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। यहां पर मुकेश रावत, सुरेश कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब के चिंतन, दर्शन से समतामूलक समाज का अस्तित्व मिला। जंग बहादुर सिंह, सुभाष यादव, सरफराज गांधी, राघवेंद्र बहादुर सिंह आदि ने चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोहा ब्लॉक के सहरावां गांव में सपा पूर्व विधायक उदयराज यादव ने संविधान शिल्पी बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। ब्लॉक प्रमुख राजकुमार रावत, सुनील रावत, मनोज वर्मा, सुनील यादव, राघवेंद्र मिश्रा, इम्तियाज खान व आसिफ अली आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संघ कार्यालय, छोटा चौराहा पर संगोष्ठी तथा एससी/एसटी छात्रावास में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रांतीय पदाधिकारी गौरव करवरिया, उदय प्रताप सिंह, अनुभव सिंह, अभिषेक शुक्ल आदि मौजूद रहे। अपना दल एस ने भी बाबा साहब की पुण्यतिथि मनाई। यहां पशुधन आयोग के सदस्य अजय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अमरेश पटेल आदि मौजूद रहे।
डा. अंबेडकर जनकल्याण समिति ने जमुका सिंघाखेड़ा में परिनिर्वाण दिवस मनाया। मैकूलाल, शिवराम भारती, वीएल कुरील, सुरेंद्र सोनकर, देशराज मास्टर, रमेश, विजय आदि मौजूद रहे।
बाबा साहब भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने भी डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर हर्षवर्धन, श्याम मोहन गौतम, श्रीकृष्ण भारती, राजाराम बौद्ध आदि मौजूद रहे।

बांगरमऊ के आलवक बौद्ध बिहार में आयोजित संगोष्ठी में एएसपी परीक्षण लखनऊ डॉ. बीपी अशोक पहुंचे। कहा कि बाबा साहब के विचार हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे। विशिष्ट अतिथि धर्मप्रकाश भारती, एनएल आजाद व चंद्रकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed