फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cinema hall opened without permission, administration put a lock

बिना अनुमति खोल दिया सिनेमा हाल, प्रशासन ने डाला ताला

Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cinema hall opened without permission, administration put a lock
शहर के सुंदर टाकीज में लगा ताला। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। करीब एक साल से बंद चल रहे शहर के सुंदर सिनेमा हाल के संचालक ने मनोरंजन कर विभाग से बिना अनुमति लिए फिल्म का प्रदर्शन शुरू कर दिया। रविवार को फिल्म द कश्मीर फाइल्स के तीन शो दिखाए गए। जानकारी होने पर अधिकारियों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी। सोमवार शाम को सिटी मजिस्ट्रेट टीम के साथ वहां पहुंचे सिनेमा हाल में ताला डाल दिया। मनोरंजन कर विभाग के निरीक्षक ने बताया कि संचालक ने चालू वित्तीय वर्ष में 22 से 31 मार्च तक सिनेमा हाल के संचालन की अनुमति मांगी है। प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सिनेमा हाल की मरम्मत के लिए मनोरंजन कर विभाग के उसे बंद करने की अनुमति ली गई थी।
विज्ञापन

शहर में छोटा चौराहा के पास स्थित सुंदर सिनेमा हाल करीब एक साल से बंद चल रहा था। संचालक राधे मिश्रा ने मरम्मत का काम पूरा कराने के बाद अगले वित्तीय वर्ष 2022-23 (1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023) के लिए मनोरंजन कर विभाग से अनुमति मांगी थी। इसके लिए 60 हजार रुपये मनोरंजन कर भी जमा कर दिया, लेकिन इसी बीच द कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाने के लिए उन्होंने विभाग से अनुमति लिए बिना ही फिल्म का प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर विभागीय अधिकारियों ने संचालक को फिल्म का प्रदर्शन रोकने के निर्देश दिए। सोमवार को संचालक की तरफ से सिनेमा हाल में तकनीकी दिक्कत बताकर फिल्म न चलने की जानकारी देकर लोगों को लौटा दिया गया। देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, मनोरंजन कर निरीक्षक धीरेंद्र उत्तम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सिनेमा हाल में मनोरंजन कर विभाग का ताला लगवा दिया। निरीक्षक ने बताया कि संचालक ने चालू वित्तीय वर्ष में सिनेमा हाल चालू करने की अनुमति लिए बिना ही फिल्म का प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी वजह से उसे बंद कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं लोगों को निशुल्क द कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखवाने वाले सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि सिनेमा हाल संचालक के पास फिल्म दिखानी की अनुमति न होने की जानकारी नहीं थी। बताया कि संचालक ने अतिरिक्त कर जमा कर अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed