फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   chunav

चिह्नित 68 गांवों में होगी विशेष निगरानी

Mon, 31 Jan 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
chunav
औरास। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने की कवायद में पुलिस जुट गई है। 68 ऐसे गांव चिह्नित किए गए हैं, जहां पिछले चुनावों में अराजकता हुई थी। इन गांवों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की सूची में रखकर विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र में मोहान व सफीपुर सीट के गांव आते हैं। थानाक्षेत्र में 92 मतदान केंद्रों पर 143 मतदेय स्थल हैं। जिसमें सफीपुर सीट के 34 केंद्रों के 46 मतदेय स्थलों में गणेशखेड़ा, धानमऊ छरेहटी, डकौली, उटरा और आदमपुर सहित 12 गांव संवेदनशील और दिपवल, इनायतपुर बर्रा और मोहम्मदपुर चकसुनौरा गांव को मिलाकर आठ गांव अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन

जबकि मोहान सीट के 58 केंद्रों पर 97 मतदेय स्थल हैं। जिसमें प्रतापखेड़ा, मवई, कोठली, थरिया और गोबरा सहित 16 गांव संवेदनशील और पुरथ्यावां, गोड़वा, अदौरा, टिकरासामद और भुडकुंडी मिलाकर 32 गांव अतिसंवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। वहीं मोहान में 10 और सफीपुर सीट के 14 गांव सामान्य हैं। जहां कभी कोई अराजकता नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव कुमार शाक्य ने बताया कि चिह्नित गांवों में मतदान के दिन अतिरिक्त फोर्स लगाने के साथ ही विशेष निगरानी की जाएगी।
औरास पुलिस ने अब तक 3300 लोगों को पाबंद किया है। थानाक्षेत्र के 573 शस्त्रधारकों में 534 के शस्त्र थाने में जमा कराए गए हैं। शेष 39 शस्त्र धारकों में कुछ बाहर निवास करते हैं और कुछ लोगों ने अपने पास रखने की अनुमति ले ली है। इसके अलावा 40 पर मिनी गुंडा और 20 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।

पुरवा। एसडीएम दयाशंकर पाठक, सीओ पंकज सिंह, कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने केंद्रीय सुरक्षा बल के कमांडर जीएल मीना के साथ नगर के बस स्टेशन से भगतखेड़ा, शिवदीनखेड़ा, मिर्रीकला, चमियानी, कटहर, गढ़ाकोला, भाटमऊ सलेथू, चंदीगढ़ी, मंगतखेड़ा, तौरा आदि गांवों में पैदल मार्च किया। लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed