फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Choupal mass resolved in two hours

ढाई घंटे में निपटाई जन चौपाल

Tue, 16 Feb 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 16 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Choupal mass resolved in two hours

ग्रामीणों को बड़ी आस थी कि साहब आएंगे और उनकी शिकायतें चुटकी बजाते निपट जाएंगी। साहब आए भी, लेकिन चुटकी बजाते निकल लिए। कुछ ऐसी ही सीन सोमवार को लोहिया गांव देवरी में देखने को मिली। डीएम की अनुपस्थित में लोहिया गांव देवरी पहुंची सीडीओ ने फटाफट ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं, आश्वासन दिया और चल दीं। यह स्थिति तब रही जब गांव में उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था। इस दौरान विभिन्न विभागों की शिकायतों पर केवल जांच कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करा दिया। आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार वितरण न कराए जाने की शिकायत पर सीडीओ ने मात्र नाराजगी ही जताई।

विज्ञापन

सोमवार को विकासखंड के समग्र लोहिया गांव देवरी में रात्रि विश्राम कर डीएम को स्थलीय सत्यापन करना था, लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम बदल गया और सीडीओ संदीप कौर को गांव पहुंचने के निर्देश दिए। सोमवार दोपहर लगभग एक बजे सीडीओ ने गांव पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद जन चौपाल शुरू हुई। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आई। कृषि विभाग के अधिकारी मृदा परीक्षण के दावे करते रहे, लेकिन किसान कार्ड नहीं दिखा सके। चौपाल में सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सभी विभागीय योजनाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों ने दी। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत यहां पर महज दो ही कनेक्शनधारक मिले। ग्रामीणों ने गांव में प्राथमिक विद्यालय न होने की समस्या अधिकारियों के सामने उठाई। इस पर खंड शिक्षाधिकारी ने जवाब दिया कि 500 मीटर की दूरी पर स्कूल है, नया स्कूल नहीं बन सकता है। ग्रामीणों ने गांव में शेष दो सीसी रोड के निर्माण कराए जाने की मांग की। इस पर अवर अभियंता ने बताया कि जिले से धन की मांग की गई है। पैसा मिलते ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट-1
परिवारों के सापेक्ष कम मिले शौचालय
यहां पर 13 इंदिरा आवास पूर्ण पाए गए। कुल 95 स्वच्छ शौचालय ही बने मिले। 125 परिवारों के सापेक्ष शौचालयों की संख्या कम होने पर सीडीओ ने कहा कि जो भी ग्रामीण शौचालय बनवाना चाहता है तो वह बीडीओ के माध्यम से डीपीआरओ को आवेदनपत्र भिजवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने मौजूद रोजगार सेवक से मनरेगा के तहत खड़ंजा निर्माण की कुल दूरी के बारे में पूछा तो वह बगलें झांकने लगा। इस पर सीडीओ ने उसे फटकार लगाई। ग्रामीणों द्वारा वृद्धावस्था पेंशन की भी शिकायतों से सीडीओ को अवगत कराया। हालांकि रात्रि विश्राम की बजाए दिन में ही मात्र ढाई घंटे में जन चौपाल निपटाने को लेकर ग्रामीणों में खासी चर्चाएं होती रहीं। मनरेगा के तहत मात्र दो-तीन ही जॉबकार्डधारकों के मौजूद रहने पर सीडीओ ने रोजगार सेवक को आड़े हाथों लिया। उन्होेंने ग्रामीणों को बताया कि यदि जॉबकार्डधारक मनरेगा के तहत 50 दिन काम कर लेता है तो उसके बाद वह श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन से 14 योजनाओं का लाभ उठा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed