फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   chori,police,sarafa

सराफा दुकान से जेवर भरी तिजोरी पार, व्यापारियों में आक्रोश

Fri, 20 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
chori,police,sarafa
सराफा दुकान में चोरी के बाद जांच करती फील्ड यूनिट। संवाद - फोटो : UNNAO
पुरवा (उन्नाव) । पुलिस पिकेट से 200 मीटर दूरी पर चोरों ने सराफ की दुकान से जेवरों की तिजोरी ही पार कर दी। तिजोरी में करीब पांच लाख के जेवर बताए जा रहे हैं। पुलिस के साथ सर्विलांस, स्वॉट व फील्ड यूनिट की टीमों ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। खोजी कुत्ता भी करीब 60 मीटर दूरी पर स्थित एक ढाबे में जाकर रुक गया। एसपी ने पिकेट ड्यूटी के दो सिपाहियों को निलंबित किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला दलीगढ़ी निवासी शुभम सोनी की चमियानी बाजार में जेवरों की दुकान है। गुरुवार को बाजार बंद होने से वह दुकान पर नहीं गया। शुक्रवार सुबह पड़ोसी अजय गुप्ता ने फोनकर शटर खुला होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचा शुभम आधा शटर खुला देख व तिजोरी गायब देख सन्न रह गया। उसने बताया कि शटर के दोनों ताले तोड़कर चोर पांच क्विंटल वजनी तिजोरी ही ले गए हैं।
विज्ञापन

तिजोरी में पांच लाख कीमत के जेवरात थे। जिस ढाबे पर खोजी कुत्ता ठहरा था, पुलिस ने उसके आसपास भी छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का पता किया जा रहा है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पिकेट के दो सिपाहियों कृष्ण चंद्र सरोज व दीपक कुमार को निलंबित कर घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान आसपास लगे 12 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गईं। एक कैमरे में रात लगभग डेढ़ बजे एक लोडर दुकान की ओर से सड़क की तरफ जाता दिखा है। दुकान से मुख्य मार्ग की ओर जाते समय लोडर के पहियों के निशान भी मिले हैं। आशंका है कि चोर लोडर लेकर दुकान पहुंचे थे।

सराफा दुकान में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। आरोप है कि घटनास्थल से 200 मीटर दूर चमियानी स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की सुरक्षा के लिए कोतवाली के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed