फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Chip of search dump collection in petrol pumps

पेट्रोल पंपों में तलाशी घटतौली की चिप

Thu, 04 May 2017 12:38 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Thu, 04 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chip of search dump collection in petrol pumps
हाईवे स्थित पेट्रोलपंप पर पेट्रोल की मात्रा की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर रिमोट आधारित चिप से चोरी का खुलासा होने के बाद जिले में शुरू किया गया चेकिंग अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को जांच टीम ने शहर में तीन व सफ ीपुर में चार पेट्रोल पंपों में जाकर जांच की। हालांकि इस दौरान टीम को किसी भी पंप पर चोरी के सुबूत नहीं मिले। टीम ने मशीनों को खुलवाकर उनकी जांच की और पेट्रोल व डीजल का घनत्व भी जांचा।

बुधवार सुबह जिला पूर्ति अधिकारी नसीम अख्तर भारत पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों के साथ सबसे पहले लखनऊ-कानपुर राजमार्ग स्थित पदम पेट्रोल पंप की जांच करने पहुंचे। यहां टीम ने सबसे पहले चिप की तलाशी के लिए मशीनों को टेक्नीशियन की मदद से जांचा। पंप पर लगी सभी मशीनों की जांच के बाद मेजर के जरिये पेट्रोल व डीजल की जांच की गई। जांच के दौरान एक मशीन संदिग्ध मिलने पर अन्य मशीनों में भी पेट्रोल व डीजल की मात्रा मेजर के जरिये मांपा।
विज्ञापन


मात्रा सही मिलने के बाद टीम ने डेन्सिटी टेस्ट भी कराया। जांच के दौरान पंप पर पेट्रोल व डीजल की बिक्री पूरी तरह से रोक दी गई थी। लगभग एक घंटे चली जांच के बाद टीम संतुष्ट होकर आगे चली गई। पद्म पेट्रोल पंप की जांच के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रिया तिवारी के नेतृत्व में जांच टीम ने कनौडिया व आजाद फि लिंग सेंटर की जांच की। जांच के दौरान सबसे पहले यहां उत्पादों की बिक्री रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बांट माप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने पेट्रोल और डीजल की मात्रा जांची। टेक्नीशियन की मदद से यहां भी मशीनें खुलवाकर चिप की तलाशी ली, लेकिन टीम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिला पूर्ति अधिकारी नसीम अख्तर ने बताया कि शहर में बुधवार को तीन पेट्रोलपंप की जांच की गई। इनमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि दो दिन के अभियान में अब तक 14 पंप की जांच की जा चुकी है। यह जांच अभी आगे भी जारी रहेगी।

तीन पेट्रोल पंपों व किसान सेवा केंद्र की जांच
सफ ीपुर। जिला व तहसील स्तर के अधिकारियों ने क्षेत्र के तीन पेट्रोल पंप व एक किसान सेवा केंद्र की जांच की। इस दौरान मशीनों में रिमोट आधारित चिप की भी तलाश की गई। हालांकि किसी भी पंप पर मशीन में चिप नहीं लगी मिली। बांट माप अधिकारी एसके तिवारी के नेतृत्व में आईओसी के अनूप सिंह, तहसीलदार दशरथ कुमार, नायब तहसीलदार शशिविंद द्विवेदी, पूर्ति निरीक्षक जगन्नाथ राना ने शारदा फि लिंग सेंटर पर छापा मारा। यहां एक मेजर में पेट्रोल की मात्रा की जांच की गई।


इसके साथ ही पेट्रोलपंप की मशीनों की जांच की गई। टीम ने गुप्ता फि लिंग पर मशीनों की जांच की। टीम को यहां भी व्यवस्था दुरुस्त मिली। इसके बाद टीम ने राम फि लिंग स्टेशन पर जांच की। इसी क्रम में भैसहरा स्थित किसान सेवा केंद्र के पंप पर पहुंचकर टीम ने जांच पड़ताल की। टीम में शामिल अधिकारियों के अनुसार, पंपाें पर उन्हें किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed