फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Children showed stamina in sports events

खेल प्रतिस्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

Fri, 29 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 29 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Children showed stamina in sports events

शिक्षा का उद्देश्य मानव का सर्वागीण विकास करना है। मानसिक शिक्षा के साथ ही शारीरिक शिक्षा बच्चों के व्यक्तित्व में निखार लाती है। बच्चे स्वस्थ रहें, इसके लिए खेलकूद प्रतियोगिता सबसे अच्छा साधन है।

विज्ञापन




यह बातें बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने नवाबगंज के चमरौली इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कहीं। प्रतियोगिता में ब्लाक के 75 परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



100, 200 व 400 मीटर की स्पर्धा दौड़ के साथ खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते बना। इनमें 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान बीईओ अशोक कुमार सिंह, एबीआरसी आदित्य त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, सुरेश प्रताप सिंह, अरुण गोस्वामी, शैलेंद्र सिंह, संतोष मिश्र, गुरु प्रसाद, विनोद तिवारी, सत्यदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
बीघापुर प्रतिनिधि के अनुसार, इंदेमऊ उच्च प्राथमिक स्कूलों में हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं ने 100, 200 व 400 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।


इस मौके पर बीईओ सुषमा सेंगर, विश्वनाथ सिंह, जयशंकर सिंह, नरेंद्र विक्रम सिंह, गणेश शंकर गुप्ता, रामसिंह यादव, कल्पना सिंह मौजूद रहे।



सुमेरपुर ब्लॉक में बीईओ अरुण कुमार अवस्थी के नेतृत्व में खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। 20 परिषदीय स्कूलों से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर के बालको की 50 व 100 मीटर दौड़ में आदर्श सिंह प्राथमिक विद्यालय थारी प्रथम, 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय मलयपुर के महेंद्र प्रथम स्थान पर रहे।


बालिका वर्ग में 50  मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर से शिवानी प्रथम, 100 मीटर दौड़ में साक्षी और 200 मीटर दौड़ में भी उसी विद्यालय की साक्षी सिंह प्रथम रहीं।


जूनियर स्तर के बालिका वर्ग की 100 व 400 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय मलयपुर कि सुषमा देवी, 200 मीटर की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर कि कोमल देवी ने प्रथम रहीं।


बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ व गोला फेक में उच्च प्राथमिक विद्यालय महेश खेड़ा के शेखर सिंह ने बाजी मारी। इस दौरा प्रेम शंकर चौधरी, धर्मेश श्रीवास्तव, राम विनोद सिंह, प्रदीप कुमार, हरिहर श्रीवास्तव, शिव मोहन मौजूद रहे।


न्याय पंचायत माखी में खेलकूद प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्कूल माखी में हुई। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर ओवर आल चैंपियन कोरारी खुर्द व जूनियर स्तर पर उच्च प्राथमिक स्कूल अंबरखेड़ा रहा। कबड्डी में जूनियर वर्ग बालिका में उच्च प्राथमिक स्कूल कोरारी कला की छात्राओं ने बाजी मारी।


समापन पर संकुल प्रभारी आदित्य कुमार सिंह, प्रभाकर, शिव कुमार तिवारी, दीपांशु, पिंकी त्रिवेदी, शिवदर्शन, महावीर आदि मौजूद रहे।


बछौरा प्रतिनिधि के अनुसार, केएनपीएन इंटर कॉलेज में ब्लाक स्तरीय परिषदीय स्कूलों के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। मौरावां नगर अध्यक्ष नवनीत शुक्ल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।



बच्चों की 100, 200 व 300 मीटर दौड़ के साथ ही कबड्डी, खोखो आदि खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान बीईओ केडी यादव, एबीआरसी सुनील जयसवाल, शिवसहाय तिवारी, कमलेश कुमार  मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed