{"_id":"689264d62ccb09d02308a086","slug":"child-who-went-to-ajmer-sharif-with-mother-dies-father-says-case-suspicious-unnao-news-c-221-1-uno1001-135055-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मां के साथ अजमेर शरीफ गए बच्चे की मौत, पिता बोले- मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मां के साथ अजमेर शरीफ गए बच्चे की मौत, पिता बोले- मामला संदिग्ध
Wed, 06 Aug 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। नौनिहालगंज मोहल्ले में सोमवार रात चार साल के बच्चे की मौत हो गई। पति ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के नौनिहालगंज निवासी मानसी ने बताया कि 10 साल पहले उसने श्रावस्ती जिले के थाना भिनगा क्षेत्र के गुरघोई गांव निवासी संजय दुबे से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। डेढ़ साल से पति से मन-मुटाव के बाद वह अपने मायके आ गई। तब से यहीं थी। एक सप्ताह पहले वह बेटे के साथ जयपुर स्थित अजमेर शरीफ की दरगाह गई थी। वहीं उसकी हालत बिगड़ी, डॉक्टर के पास ले गई तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। मृत बेटे को लेकर वह मायके आ गई और मंगलवार सुबह पुलिस को बेटे की मौत की सूचना दी।
उधर मृत बच्चे के पिता संजय को बेटे की मौत का पता चलने पर उसने बेटे की मौत को संदिग्ध बता दिया। पति-पत्नी के आपसी विवाद को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि महिला बच्चे को देकर अजमेर शरीफ के दर्शन करने गई थी। वहीं बच्चे की हालत बिगड़ी थी। आरोप-प्रत्यारोप होने से महिला की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।