{"_id":"82a29bf29803c609ad3e8a7030b14b66","slug":"chief-secretary-and-dm-investigate-waste-crop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव और डीएम ने लिया बर्बाद फसल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव और डीएम ने लिया बर्बाद फसल का जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 09 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद/बांगरमऊ। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को प्रदेश सरकार मानक के अनुसार सहायता राशि दे रही है। बढ़ी हुई धनराशि का वितरण भी शीघ्र कराया जाएगा। किसानों के मुख्य देयों की वसूली स्थगित कर दी गई है।
बैंकर्स को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को ऋण वसूली के लिए परेशान न किया जाए। किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा। ये बातें गंजमुरादाबाद कस्बे में यूको बैंक की शाखा के उद्घाटन अवसर पर मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कही।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील व गंभीर है। उनकी हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है। बैंकर्स को निर्देश दिए कि छोटे-छोटे उद्यम लगाने वाले लोगाें को ऋण दें, तथा ऋण जमा अनुपात हर हाल में बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने ओलावृष्टि से प्रभावित दस किसानों को सहायता राशि के चेक भी दिए। वरासतों में कुछ लोगों को नि:शुल्क खतौनी भी वितरित की गई साथ ही यूपिडा की ओर से अधिग्रहीत जमीन के छह भूमि मालिकों को मुआवजा राशि का स्टेटेमेंट वितरित किया।
डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्रामीण आवास योजना के तहत पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व सोलर लाइट के साथ-साथ यूको बैंक की नई शाखा के चार खाता धारकों को लोन स्वीकृत पत्र व पासबुक भी दिए। उन्होंने कहा कि जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। ग्राहकों को बैंकिंग लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास करें।
बैंक के सर्किल प्रमुख बीबी रतनलाल ने कहा कि गंजमुरादाबाद अंचल कार्यालय कानपुर की 47 वीं तथा लखनऊ सर्किल की 310 वीं शाखा है। स्व. घनश्यामदास विरला की ओर से 6 जनवरी 1943 को रोपा गया यह छोटा पौधा 3200 शाखाओं के विशाल वट वृक्ष में परिवर्तित हो गया है।
प्रमुख सचिव आलोक रंजन व विशिष्ट अतिथि प्रमुख सचिव सूचना एवं धर्मार्थ कार्य नवनीत सहगल ने हैलीपैड के समीप बने शिव मंदिर में जाकर दर्शन भी किए।
प्रमुख सचिव का स्वागत डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी महेंद्र पाल सिंह के अलावा कार्यक्रम आयोजक नरेश दीक्षित, चेयरमैन इकबाल हसन अंसारी आदि ने किया। कार्यक्रम से लौटते समय प्रमुख सचिव ने रघुवरखेड़ा गांव पहुंचकर ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण किया। यहां बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. गीता यादव, एसडीएम सरजू प्रसाद शुक्ला, एडीएम शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।