फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Chhotapurwa won gold in the competition

Unnao News: प्रतियोगिता में छोट्टापुरवा ने जीता गोल्ड

Sun, 18 Feb 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 18 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chhotapurwa won gold in the competition
गंजमुरादाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के गांव छोट्टापुरवा के कंपोजिट विद्यालय की योगा टीम ने लखनऊ में आयोजित हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन


छोट्टापुरवा गांव के कंपोजिट विद्यालय की योगा टीम लगातार कोच संतोष कुमार राठौर के नेतृत्व में सदैव अभ्यासरत रहती है। लखनऊ के स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया में 15, 16 और 17 फरवरी को आयोजित हुई। 34 वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में इस विद्यालय की योगा टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन

योग टीम ने राज्य में पहला स्थान हासिल कर जिले का रोशन किया है। टीम में सुभाष कुमार, विकास कुमार, रामजी, अमित कुमार, लवकुश कुमार और सचिन कुमार सहित बच्चों की टीम गोल्ड मेडल जीत कर कोच संतोष राठौर को विशेष सम्मान दिलाने में सफल रही। शनिवार को पुरस्कार वितरण की मुख्य अतिथि महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने गोल्ड मेडल देकर टीम के बच्चों और कोच संतोष कुमार राठौर को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed