फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Changing weather is making sick, fever and diarrhea attack on children

Unnao News: बदलता मौसम कर रहा बीमार, बच्चों पर बुखार व डायरिया का प्रहार

Tue, 30 May 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is making sick, fever and diarrhea attack on children
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

उन्नाव। कभी बारिश तो कभी तेज तपिश हो रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच संक्रामक रोगों का हमला और तेज हो गया है। डयारिया, बुखार, जुकाम, पेट दर्ज के मरीज बढ़े हैं। इनमें बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। जिला अस्पताल में सभी बेड फुल हो चुके हैं। बीते पांच दिन में डायरिया पीड़ित 64 मरीज भर्ती हुए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में काफी भीड़ रही। 1395 लोगों ने पर्चा बनवाया और ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाया। इनमें 234 बाल रोगी शामिल रहे।
मौसम बदलने से तपिश कम हुई। लेकिन बूंदाबांदी होने से उमस ने परेशान किया है। इससे संक्रामक रोगियों की संख्या बढ़ी है। सबसे ज्यादा रोगी डायरिया और बुखार के आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में काफी भीड़ रही। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजकुमार और डॉ. आर के रमन ने 234 बच्चों को देखा। चिकित्सकों का कहना है कि संक्रमण बढ़ने और दूषित खान-पान इसकी बढ़ी वजह है। बच्चे डायरिया और डिहाइड्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.बृजकुमार ने बताया मौजूदा समय में सफाई और ताजा खानपान जरूरी है। साफ पानी, ताजा भोजन करें, बच्चों की दूध की बोतल खौलते पानी में डालकर साफ करेंगे। फास्ट फूड, बाजार में बिक रहे कटे फलों का सेवन न करें।
विज्ञापन

-
डायरिया के लक्षण
बार-बार बुखार आना, शरीर में पानी की कमी होना, बच्चों को भूख न लगना, पानी जैसे दस्त आना, पेट में ऐंठन होना, उल्टी आना
-------
पांच दिन में भर्ती हुए मरीज
25 मई को 9 मरीज
26 मई 15
27 मई 14
28 मई 18
29 मई 08

ओपीडी में करना पड़ा इंतजार
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष तक लाइन लगी रही। डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article