{"_id":"689a3b97bcb068dcc90dcf67","slug":"challan-of-200-vehicles-for-violating-high-speed-and-traffic-rules-unnao-news-c-221-1-uno1001-135363-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईस्पीड और यातायात नियमों के उल्लंघन में 200 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईस्पीड और यातायात नियमों के उल्लंघन में 200 वाहनों का चालान
Tue, 12 Aug 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-32- हाईवे पर हाई स्पीड वाहनों का चालान करते यातायात उपनिरीक्षक। स्रोत:पुलिस
- फोटो : संवाद
उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हाईवे पर एसपी की उपस्थिति में हाईस्पीड वाहनों के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 200 वाहनों के चालान किए गए।
एसपी दीपक भूकर सोमवार शाम सात बजे कानपुर-लखनऊ हाईवे टीम के साथ पहुंचे। यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। इस दौरान नियमों का पालन न करने पर स्पीड लेजर गन से 25 हाईस्पीड वाहनों का चालान किया गया। 175 वाहन ऐसे रहे जिनके पूरे कागज नहीं थे, उनका भी चालान हुआ।
एसपी ने बताया कि आम लोगों के सुरक्षित सफर और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।