फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CEO of Dubai company saw the arrangements in the industrial corridor

Unnao News: दुबई की कंपनी की सीईओ ने औद्योगिक गलियारे में देखीं व्यवस्थाएं

Wed, 23 Oct 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
CEO of Dubai company saw the arrangements in the industrial corridor
सोनिक। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की कंपनी एक्वा ब्रिज की सीईओ के दौरे के बाद अब औद्योगिक गलियारे में जल्द उद्यम स्थापित किए जाने की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। सीईओ ने प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर बिजली, सड़क, पानी आदि की होने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

यूएई की कंपनी मछली पालन का कार्य करती है। कंपनी ने बिछिया ब्लाक के सराय कटियान गांव में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे में उद्यम लगाने की सहमति दी है। सात अक्तूबर को कंपनी की प्रमुख निदेशक हेना ने स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की जानकारी ली थी। साथ ही पानी का सैंपल भी लेकर गईं थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को कंपनी की सीईओ मोहम्मद तबलीख ने क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से औद्योगिक गलियारे में उद्यम के लिए जरूरी बिजली, पानी, सड़क, जल निकासी प्रबंध, मेडिकल, फायर आदि सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने सीईओ को आश्वासन दिया कि उद्यम लगाए जाने की प्रक्रिया के पूरा होने से पहले ही औद्योगिक गलियारे में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करा दी जाएंगी। सीईओ ने क्षेत्र में जाकर उद्यम लगाए जाने के लिए प्रस्तावित भूमि स्थल को भी देखा। जहां मौजूदा समय फसल खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर सवाल किए तो अधिकारियों ने उद्यम लगाने से पहले कंपनी को गलियारे में 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सीईओ ने 500 करोड़ से उद्यम लगाए जाने की बात कही। एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों की यहां फिर से भ्रमण किए जाने से जल्द उद्यम लगाए जाने की उम्मीद है। इस दौरान यूपीडा अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed