{"_id":"c85ca00fd9841f774526bbd52c0b895b","slug":"central-bank-attempted-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने सेंट्रल बैंक में चोरों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के सामने सेंट्रल बैंक में चोरों का धावा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सदर पुलिस के ठीक सामने स्थित सेंट्रल बैंक में चोरों ने मंगलवार को धावा बोल दिया। वे खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे और स्ट्रांग रूम का दरवाजा खोल दिया।
हालांकि कैश चेंबर का दरवाजा नहीं खोल पाने से कैश बच गया। कुछ नहीं मिलने पर सीसी टीवी रिकार्डिंग बाक्स और सायरन बाक्स उठा ले गए। सुबह सफाईकर्मी ने दरवाजा खोला तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
शहर में सर्वाधिक व्यस्त रहने वाले मुख्य मार्ग पर सदर पुलिस चौकी के सामने स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया है। मंगलवार रात छत के रास्ते बगल में स्थित गैराज में कूदे चोर बैंक की खिड़की की सरिया काटकर भीतर दाखिल हो गए। चोरों ने सायरन के तार काट दिए इसके बाद बैंक मैनेजर ऊषा सिंह के चेंबर के दरवाजे के ताला तोड़कर सीसी टीवी कैमरे के मानिटर और रिकार्डिंग यूनिट के तार काट दिए थे।
विज्ञापन
मैनेजर के चेंबर से मिली चाभी से चोरों ने स्ट्रांगरूम का बाहरी दरवाजा खोल लिया। वे कैश चेंबर व लॉकर रूम में लगा लोहे का दरवाजा व लॉक नहीं तोड़ पाए। इस पर रिकार्डिंग यूनिट और सायरन बॉक्स अपने साथ ले गए। सुबह करीब नौ बजे बैंक का सफाई कर्मी अजीत बैंक पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।
उसने बैंक मैनेजर व अन्य अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर पुलिस चौकी इंचार्ज हनुमान प्रसाद पांडेय मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। चोरों के कैश चेंबर तक न पहुंच पाने की जानकारी होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। शाखा प्रबंधक ऊषा सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है।
हालांकि पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई इस घटना को लेकर एसपी एमपी सिंह के तेवर सख्त हैं। उन्होंने कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी को पुलिसिंग में सुधार के साथ ही घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।