फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Celebrated the birthday of the Lord Jesus

धूमधाम से मनाया प्रभु यीशु का जन्मदिन

Thu, 24 Dec 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 24 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birthday of the Lord Jesus

स्कूलों में प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों का मन मोह लिया। टीचरों ने बच्चों को प्रभु यीशु के विषय पर विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन

डिवाइन मिशन पब्लिक स्कूल में प्रभु यीसू का जन्मदिन बच्चों ने केक काटकर मनाया। यहां संचालिका प्रतिमा सहाय ने बच्चों को बताया कि ईसा मसीह ने हमेशा प्रेम, अहिंसा और सत्य का संदेश दिया। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर भविष्य में प्रेम अहिंसा को सर्वोपरि रखना चाहिए। प्रभु यीशु ू की झांकी का बच्चों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी पोशाकों से सजे नन्हें-मुन्हें बच्चे देवदूतों से लग रहे थे। बच्चों ने 'मेरा मसीहा आया, दिल का करार लाया, उजड़े चमन में जैसे बहार लाया गीत गाकर सभी को झुमाया। 'जिंगल बेल जिंगल बेल, आल द वेपर ऋषभ शर्मा, विश्वास, कैफ, शौर्य, तपिश आदि बच्चों ने प्रस्तुति दी। स्कूल की इंचार्ज तरन्नुम ने सभी का आभार व्यक्त किया। बेनहर इंटर कॉलेज में बच्चों ने जिंगल वेल- जिंगल वेल गीत में धमाल मचाया। यहां मदर मैरी के रूप में रचेल सिंह, चरवाहा का रूप मानविक मिश्रा, अर्पित सिंह, हुजैफ मो., अतुल व शांता क्लाज अमोघ श्रीवास्तव को बनाया गया था। यह बच्चों को टॉफियां बाट रहे थे। फेयरी व एंजेल के रूप में अदिति, फातिमा, अविका, सना, आद्या, आख्या, अक्सा, रानी सिंह, माही, आदित्य गुप्ता, विनायक, कार्तिकेय, रुचि, वत्सल आदि छात्र-छात्राएं थे। कॉलेज प्रबंधक अयाज अली अलवी ने बच्चों को प्रभु यीसू के जीवन की विस्तार से जानकारी दी। यहां बच्चों को चॉकलेट के साथ गिफ्ट भी दिए। प्रधानाचार्या हिना मुस्ताक ने सांता क्लाज के विषय में बच्चों को जानकारी दी। इस दौरान फैज अलवी व इंचार्ज जेपी वर्मा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed