{"_id":"681f96a73beb8f90520e339a","slug":"cbi-raids-a-mobile-shop-takes-data-of-250-sim-cards-unnao-news-c-221-1-uno1001-130847-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मोबाइल दुकान पर सीबीआई का छापा, 250 सिमों का लिया डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मोबाइल दुकान पर सीबीआई का छापा, 250 सिमों का लिया डाटा
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने भगवंतनगर स्थित एक माेबाइल की दुकान में छापा मारा। चर्चा है कि पंजाब के चंडीगढ़ में एक सरकारी विभाग में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का गबन हुआ है। जिस सिम का प्रयोग हुआ है वह यहीं से खरीदा गया था। टीम ने करीब 250 सिमों की जानकारी ली है जो यहां से बेचे गए हैं।
सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम शनिवार दोपहर बाद बिहार थाने पहुंची, वहां चंडीगढ़ में एक सरकारी विभाग से डेढ़ करोड़ रुपये के गबन की जानकारी देते हुए जांच करने की बात कही। बताया कि गबन के दौरान जिस सिम का प्रयोग किया गया है वह बिहार के भगवंतनगर चौकी क्षेत्र के आशीष टेलीकॉम से बिक्री होने का पता चला है।
एसओ ने भगवंतनगर चौकी इंचार्ज के साथ टीम के सदस्यों को दुकान पहुंचाया, टीम के सदस्यों ने दुकान मालिक आशीष से करीब 250 सिमों के बिक्री की जानकारी ली। चर्चा है कि लगभग सिमों में लगे कागजों का पता नहीं चल पाया है। टीम के सदस्यों ने दो घंटे तक जानकारी जुटाई और जितना डाटा मिल पाया वह साथ लेकर लखनऊ चले गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि सीबीआई के एक इंस्पेक्टर के साथ पांच सदस्यीय टीम आई थी, कुछ सिमों का डाटा जुटाना था, लोकल पुलिस को सहयोग करने के आदेश थे, टीम का सहयोग किया गया, डाटा जुटाने के बाद सभी चले गए। इससे अधिक मामले की जानकारी नहीं है।