फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CBI questioned closure of MLA for four hours

विधायक के करीबी से सीबीआई ने की चार घंटे पूछताछ

Fri, 31 Aug 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 31 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
CBI questioned closure of MLA for four hours
कुलदीप सिंह सेंगर
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में पीड़ित किशोरी के पिता की हत्या की घटना में सीबीआई ने विधायक के एक और करीबी को लखनऊ मुख्यालय बुलाकर घंटों पूछताछ की। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विधायक के कुछ और करीबियों के बयान दर्ज होंगे। शुक्रवार को मुकदमे में विधायक की पेशी भी होनी है।
विज्ञापन



पीड़ित किशोरी के पिता से मारपीट और मौत के मुकदमे में सीबीआई ने विधायक कुलदीप सेंगर के तीन करीबियों से बुधवार को पूछताछ के बाद गुरुवार को उनके एक बेहद करीबी को लखनऊ मुख्यालय बुलाकर करीब चार घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। सीबीआई के अधिकारियों ने किशोरी के पिता से मारपीट की घटना के बाद उनके फोन से विधायक कुलदीप सेंगर ने किस-किस को फोन मिलवाया और किससे क्या बात की इसकी जानकारी ली। मालूम हो कि शुक्रवार को विधायक की सीबीआई कोर्ट में पेशी होनी है। वहीं किशोरी के पिता की हत्या के मुकदमे में विधायक के छोटे भाई अतुल सेंगर व सह अभियुक्तों की पांच सितंबर को पेशी होनी है। सीबीआई की कार्रवाई तेज होने से सियासी हलकों में भी हलचल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed