{"_id":"65b16bb8b7df27cb300f9756","slug":"cattle-of-naseerpur-bhikkhan-gaushala-reached-the-expressway-unnao-news-c-221-1-sknp1055-9000-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए नसीरपुर भिक्खन गोशाला के मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए नसीरपुर भिक्खन गोशाला के मवेशी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। नसीरपुर भिक्खन की गोशाला के मवेशी बुधवार को गांव के सामने लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर धमाचौकड़ी करते रहे। जिससे कई वाहन मवेशियों से टकराते बचे। करीब एक घंटे बाद यूपीडा कर्मियों ने मवेशियों को एक्सप्रेसवे से खदेड़ा।
क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर भिक्खन की गोशाला में संरक्षित 30 मवेशियों में से केवल 16 मवेशी ही गोशाला में रह गए हैं। चारा पानी के अभाव में यहां के मवेशी अपनी जान बचाकर गोशाला से भाग रहे हैं। इस गोशाला के दो गोवंशीय बुधवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के सामने लगाई गई नई सुरक्षा जाली को तोड़ देने से लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। घने कोहरे के बीच कई वाहन इन मवेशियों से टकराते बचे। करीब एक घंटे बाद यूपीडा कर्मियों ने दोनों गोवंशियों को खदेड़कर एक्सप्रेसवे से बाहर निकाला। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक्सप्रेसवे पर लगाई गई सुरक्षा जाली को कुछ राहगीरों ने तोड़ दिया जिससे छुट्टा जानवर एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे हैं। जिसका समुचित इंतजाम किया जाएगा।