फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cattle collided with train, a piece of meat hit the young man sitting at the gate, he fell and died

Unnao News: ट्रेन से टकराया मवेशी, मांस का टुकड़ा गेट पर बैठे युवक को लगा, गिरकर मौत

Sun, 10 Nov 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cattle collided with train, a piece of meat hit the young man sitting at the gate, he fell and died
उन्नाव। रेलवे ट्रैक पर लड़ रहे मवेशियों में एक तेज रफ्तार इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज हुई कि मवेशी के मांस के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। एक टुकड़ा बोगी के गेट पर बैठे युवक के चेहरे से टकराया और वह असंतुलित होकर पटरियों पर गिर गया। इससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

भदोही जिले के जामुल गांव निवासी कैफ अंसारी (19) पुत्र स्व. अलाउद्दीन अपने साथी दानिश के साथ शुक्रवार शाम छह बजे कानपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहा था। दोनों साथी काम की तलाश में निकले थे। कैफ बोगी के गेट पर बैठा था। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर अजगैन रेलवे स्टेशन से पहले ट्रैक पर दो मवेशी आपस में लड़ रहे थे। तभी एक मवेशी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। मवेशी के मांस का एक टुकड़ा कैफ के चेहरे से टकराया। इससे उसका संतुलन बिगड़ा और गेट का हैंडल हाथ से छूट जाने से वह पटरी पर गिर गया।
विज्ञापन

दोस्त को ट्रेन की चपेट में आता देख दानिश ने चेन पुलिंग की। ट्रेन रुकने पर वह दोस्त को उठाने गया। चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। आरपीएफ मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल कैफ को नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दानिश के मुताबिक, दोनों को लखनऊ में किसी ने नौकरी दिलवाने के लिए बुलाया था। इसलिए साथ जा रहे थे। मृतक छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। मौत से परिजन बेहाल हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर चले गए। आरपीएफ के एएसआई लालचंद्र ने बताया कि एक मवेशी ट्रेन की चपेट में आया था। उसी के मांस का टुकड़ा युवक के चेहरे पर लगा और वह ट्रैक पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed