{"_id":"65cfc14a620d6371540c5254","slug":"carelessness-in-changing-weather-can-take-a-toll-on-health-unnao-news-c-221-1-uno1004-110046-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बदलते मौसम में लापरवाही सेहत पर पड़ सकती है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बदलते मौसम में लापरवाही सेहत पर पड़ सकती है भारी
Sat, 17 Feb 2024 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 1
- 16 दिन में बुखार से 11 लोगों की हो चुकी है मौत, 97 मरीज किए गए भर्ती
- चिकित्सकों की सलाह-दाल, चावल, मौसमी सब्जी और रोटी का करें सेवन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। बदलते मौसम में लोग तेज बुखार, खासी और सांस लेने में परेशानी जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हाल के दिनों में बुखार व संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, मौसमी बीमारियों के 97 मरीजों को भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम में खान-पान में लापरवाही सेहत बिगाड़ रही है। डॉक्टरों ने खाने में विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ लेने की सलाह दी है।
सुबह- शाम सर्दी और दिन में गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। इस समय संक्रामक बीमारियों से पीड़ित रोजाना औसतन 800 मरीज पहुंच रहे हैं। बीते 16 दिन में 11 मरीजों की मौत बुखार और सांस लेने में परेशानी हो चुकी है। वहीं इमरजेंसी वार्ड में 97 लोगों को भर्ती किया गया।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि इस समय मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए। साथ ही पानी की मात्रा भी बढ़ाई जानी चाहिए। इससे पाचन क्रिया सही रहती है। कब्ज की समस्या नहीं होती है। ठंडा पानी, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, बर्फ आदि का सेवन न करें। खाने में हरी सब्जियां, जूस, मौसमी फल, सूखे मेवे शामिल करें।
विज्ञापन
घर के खाने में दाल, चावल, मौसमी सब्जी और रोटी सेवन करें। सलाद, दही और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, जिंक और मल्टी विटामिन पर जोर दें। बताया कि बच्चों को हाई प्रोटीन डाइट जैसे दालें, अंकुरित चना, मूंग, दूध, दूध से बने पदार्थ व अंडे दें। इससे बच्चे की वृद्धि अच्छी होती है।