फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Card holders will get gram with free rice this month

कार्डधारकों को निशुल्क चावल के साथ मिलेगा चना

Fri, 08 May 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Card holders will get gram with free rice this month
उन्नाव। इस माह कार्डधारकों को निशुल्क चावल के साथ साबुत चना भी मिलेगा। जिले को चावल व चने का आवंटन मिल चुका है। जिला प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए वितरण कराने के निर्देश कोटेदारों को दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 15 मई से निशुल्क चावल का वितरण शुरू कराया जाएगा। जिले में 1,14449 अंत्योदय एवं 4,64507 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किग्रा. चावल निशुल्क दिया जाएगा। जनपद के 1272 उचित दर की विक्रेता दुकानों पर से 578956 कार्डधारकों में दर्ज 21.69 लाख यूनिटों को 5 किलो चावल का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसओ रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि फ्री वितरण के लिए जनपद को 10844 मीट्रिक टन चावल और 5 लाख किलो चना प्राप्त हुआ है। इस बार चावल के साथ कार्डधारकों को प्रति कार्ड एक किलो खड़ा चना भी दिया जाएगा। कार्डधारक 15 मई से 25 मई तक अपने कोटे की दुकान पर जाकर 5 किलो प्रति यूनिट फ्री चावल के साथ एक किलो चना भी ले सकते हैं। कोटेदारों को आदेश दिए हैं कि अपनी दुकान से संबद्ध सभी कार्डधारकों को नोडल अधिकारी की उपस्थिति में चावल व चने का वितरण करें। कोटेदारों को दुकान पर सैनिटाइजर, साबुन व पानी की व्यवस्था रखने को कहा गया है। अन्न वितरण की क्रॉस चेकिंग के लिए 10-10 दुकानों पर 127 जिलास्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed