फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Car rams into parked truck, mother and two sons die

Unnao News: खड़े ट्रक में घुसी कार, मां और दो बेटों की मौत

Sun, 17 Sep 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 17 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Car rams into parked truck, mother and two sons die
उन्नाव से ननिहाल जाते वक्त लालगंज के केसौली गांव के पास हादसा
विज्ञापन

घायल दो बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती, झपकी आने से हुई दुर्घटना

फोटो संख्या 09 से लेकर 11 तक।

संवाद न्यूज एजेंसी
खीरों (रायबरेली)। उन्नाव-लालगंज मुख्य मार्ग पर केसौली गांव के पास शुक्रवार की रात करीब एक बजे खड़े ट्रक में पीछे से एक कार जा घुसी। इससे कार सवार मां और दो बेटों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आशंका जताई है कि कार चालक को झपकी आने के चलते हादसा हुआ।

उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र के बिंदाखेड़ा गांव की रहने वाली कल्पना सिंह (48) का मायका रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के फतेहाबाद में है। जायदाद के सिलसिले में कल्पना अपने दो बेटों के साथ अधिकतर समय फतेहाबाद में रहती थीं, जबकि उसके पति समेत अन्य परिवार उन्नाव में। देर रात कल्पना अपने दो बेटों अभय प्रताप सिंह (26), विनय प्रताप सिंह (22) पुत्रगण शिव मंगल सिंह, पोती गरिमा सिंह (7), पोता गौरव सिंह (5) पुत्र अभय प्रताप सिंह के साथ कार से फतेहाबाद जा रहे थे। उन्नाव-लालगंज मुख्य मार्ग पर केसौली गांव के पास बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर मौके पर आसपास के लोगों के साथ ही थानेदार देवेंद्र सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर कल्पना सिंह और उसके दो बेटों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल पोता-पोती को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि गाड़ी चला रहे व्यक्ति को नींद आने से हादसा हुआ है। गाड़ी कौन चला रहा था, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। ट्रक व कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला के पति की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इनसेट

कार में था नशीला पदार्थ, पुलिस कर रही इंकार
घटना पर मौजूद लोगों की मानें तो कार के पीछे की डिग्गी में नशीले पदार्थ गांजा, भांग व शराब आदि रखी थी। लोगों का कहना है कि कार चालक नशे में था या फिर हो सकता है कि नींद के चलते हादसा हुआ हो। उधर, पुलिस का कहना है कि कार से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।


इनसेट
10 दिन से सड़क किनारे खड़ा था खराब ट्रक

उन्नाव-लालगंज हाइवे पर केसौली गांव के पास मौत का सौदागर बना ट्रक 10 दिनों से सड़क पर खड़ा था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ट्रक लालगंज का होना बताया जा रहा है। ट्रक में लिखे मोबाइल नंबर पर जब फोन करके बात की गई तो उन्होंने अपना नाम अंजनी कुमार बताया और कहा कि एक सप्ताह पूर्व यह ट्रक उसी जगह पर खराब होने के कारण खड़ा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed