फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Car overturns on expressway, four injured including couple

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, दंपती समेत चार घायल

Tue, 05 Nov 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 05 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Car overturns on expressway, four injured including couple
क्रासर----------
विज्ञापन

- फिरोजाबाद का परिवार अयोध्या दर्शन के लिए जा रहा था
- चालक को झपकी आने से सोमवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से फिरोजाबाद में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर के बी-208 ट्विन टावर ओरियंट ग्रीन निवासी हर्षित मित्तल (25) पुत्र कमल, पत्नी अनीता (32), मां भावना मित्तल (51) और ताई सुधा मित्तल (54) के साथ अयोध्या रामलाल के दर्शन करने जा रहे थे। कार हर्षित चला रहे थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के देवखरी गांव के पास कार चला रहे हर्षित को झपकी आ गई और तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में चारों लोग घायल हो गए। देवखरी चौकी पुलिस, यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पीआरवी ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि कार पलटने से चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed