{"_id":"65fc825696f9fd23a90574e4","slug":"car-overturns-on-expressway-electricity-department-director-and-his-wife-injured-unnao-news-c-221-1-sknp1054-111870-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, बिजली विभाग के निदेशक और उनकी पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, बिजली विभाग के निदेशक और उनकी पत्नी घायल
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रघुरामपुर गांव के पास गुरुवार सुबह करीब आठ बजे एक कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। घटना में बिजली विभाग में आगरा मंडल के निदेशक और उनकी पत्नी घायल हो गई।
आगरा मंडल में तैनात बिजली विभाग के निदेशक अजय अग्रवाल (50) पत्नी साधना (47) के साथ गुरुवार सुबह कार से लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली रघुरामपुर गांव के पास कार का दाहिना टायर फट गया। जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में दंपती घायल हो गए। जबकि कार चालक और उनका गनर बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का प्राथमिक उपचार कराया। बाद में कन्नौज निवासी रिश्तेदारों के साथ दूसरी कार से लखनऊ रवाना हो गए। यूपीडा ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस वे बाहर हटाया।
विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाल राजकुमार ने बताया कि कार का दाहिना टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर वह पलटी थी। घटना में बिजली विभाग के निदेशक और उनकी पत्नी को चोटें आई थीं।