{"_id":"65998c98a51926b15206b7df","slug":"car-collides-with-dumper-due-to-tire-burst-five-injured-unnao-news-c-221-1-sknp1054-8250-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: टायर फटने से डंपर में भिड़ी कार, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: टायर फटने से डंपर में भिड़ी कार, पांच घायल
Sat, 06 Jan 2024 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर में टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इसमें तीन को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
बांगरमऊ क्षेत्र के गांव सिरधरपुर निवासी उमेश (38) गांव के ही साथी दिवाकर (39), प्रदीप (28), विनीत(40) और अरविंद(42) के साथ कार से शनिवार शाम गंजमुरादाबाद गए थे। लौटते समय रात करीब नौ बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग पर लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के पास कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराकर आगे चल रहे डंपर में भिड़ गई। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुचाया, जहां हालात गंभीर होने से उमेश, प्रदीप और विनीत की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर सीओ अरविंद कुमार कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना।