{"_id":"6740dcfccd5e3ce89c0ce424","slug":"car-climbed-onto-divider-after-being-hit-by-truck-four-constables-narrowly-escaped-unnao-news-c-12-1-lko1023-907902-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रक की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, बाल-बाल बचे चार कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रक की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, बाल-बाल बचे चार कांस्टेबल
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ कस्बे के पास ट्रक की टक्कर से कार डिवाइडर की सेफ्टी ग्रिल पर चढ़ गई। घटना में कार सवार चार कांस्टेबल बाल-बाल बचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया है।
औरैया जिले में तैनात चार कांस्टेबलों की लखनऊ में वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सभी लखनऊ पर जा रहे थे। कार कानपुर के नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी बलबीर यादव चला रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ कस्बे में पीछे चल रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर के बीच में लगी लोहे की सेफ्टी ग्रिल पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। एसओ शरद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चारों कांस्टेबल ड्यूटी पर चले गए थे।इस कारण इनके नाम की जानकारी नहीं हो सकी। अभी कार चालक बलबीर सिंह का नाम पता चला है। सिपाही ड्यूटी से लौटेंगे तो और जानकारी मिलेगी। दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया है।