फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Can get stalled in the city

शहर में ठप हो सकता है कूड़ा उठान

Sat, 01 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 01 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Can get stalled in the city
नगर पालिका में ईओ कार्यालय के दरवाजे को घेरकर बैठे महिला व पुरुष सफाई कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को दो शिफ्टों में काम के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने ईओ कार्यालय का घेरवा कर नारेबाजी की। सफाईकर्मियों ने शहर में कूड़ा न उठाने की चेतावनी दी। पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए चार सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करते हैं तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

ईओ नगर पालिका उन्नाव नरेंद्र मोहन मिश्र ने दिनों शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने की मंशा से सभी सफाई कर्मियों को सुबह और शाम दोनों टाइम सफाई करने के निर्देश जारी किए थे। वहीं सफाई कर्मचारी इस निर्देश का विरोध कर पूरी ड्यूटी एक साथ ही किए जाने की बात कह रहे थे। अधिकारियों व सफाई कर्मियों के बीच चल रहा यह विवाद शनिवार को और बढ़ गया। सफाई कर्मचारी शनिवार को पालिका कार्यालय पहुंचे और ईओ ऑफिस का घेराव कर लिया।
विज्ञापन


ईओ ने सभी से कहा कि शासन की मंशा है कि शहर साफ रहे। इसके लिए सभी को दोनों पॉलियों में काम करना ही होगा। ईओ ने सभी से सुबह 6 से 10 और शाम 2 से 5 बजे तक सफाई करने को कहा। वहीं कर्मचारी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काम करने के लिए अड़े रहे। इसके बाद ईओ ने सख्त रुख अपनाते हुए चार सफाई कर्मचारी नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए कि अगर वह लोग पालिका नियमों के अनुरूप काम नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम न करने वालों पर होगी कार्रवाई
जो लोग काम में लापरवाही करते हैं और शासन की मंशा के अनुरूप काम नहीं करना चाहते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह अधिकारी हो या फिर कर्मचारी। -नरेंद्र मोहन मिश्र, ईओ नगर पालिका


उन्नाव। शहर को स्वच्छ रखने के प्रयास में शनिवार को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र व पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने शहर के कई मोहल्लों में सफाई की। ईओ के मुताबिक, इस क्रम में शहर के तीन वार्डों में तीन-तीन दिन अभियान चलाकर सफाई की जाएगी। शुरुआत वार्ड नंबर-1, 10 व 14 से की गई है। सफाई अभियान के दौरान जलकल अभियंता पीके जौहरी, अनिल शर्मा, पवन गुप्ता, रामनरेश, जागेश्वर भारतीय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed