{"_id":"65b56ae0f945cc131b0f8514","slug":"cable-fell-on-sleeping-old-man-death-due-to-electric-shock-unnao-news-c-221-1-sknp1054-109080-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सो रहे वृद्ध पर गिरा केबल, करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सो रहे वृद्ध पर गिरा केबल, करंट से मौत
विज्ञापन
सोनिक। घर के बाहर झोपड़ी में सो रहे वृद्ध पर बिजली का केबल टूट कर गिर गया। करंट से वृद्ध की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक न उठने पर पत्नी पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दही थाना क्षेत्र के रामपुर खालसा गांव निवासी मनोहर लाल (64) घर के बाहर बनी झोपड़ी में सोता था। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। पत्नी रामरती ने पुलिस को बताया कि पति मनोहर लाल रोज सुबह चार बजे उठकर खेत में चले जाते थे और नौ बजे तक लौट आते थे।
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वह पति को चाय देने के लिए झोपड़ी में गईं तो बल्ब जलाने के लिए लगा बिजली का तार टूट कर पति के पैर पर पड़ा था। तार को हटाकर पति को जगाने का प्रयास किया पर वह नहीं उठे। बच्चों को बुलाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि बेटे शोभित ने करंट से वृद्ध पिता की मौत की सूचना दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।