फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   byke collision with devider, man died

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत

Sun, 01 May 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
byke collision with devider, man died
उन्नाव में हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़ा सलमान। संवाद - फोटो : UNNAO
औरास (उन्नाव)। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के थाना हनुमानगंज के उजूदपुर निवासी असरार (32) गांव के ही सलमान (34) के साथ दिल्ली में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। रविवार को वह सलमान के साथ बाइक से दिल्ली से सुल्तानपुर लौट रहा था।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरो कल्याण गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क पर गिरने से बाइक चला रहे असरार का हेलमेट लॉक खुला होने से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट आने से घायल असरार व सलमान को सीएचसी औरास में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान असरार की मौत हो गई। हसनगंज कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed